Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत

सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत

बसखारी अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत किछौछा में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक की किछौछा शाखा के कर्मचारी रणजीत वर्मा पुत्र रामकृष्ण वर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बिसरा गयासपुर जलालपुर सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बैंक के लिए निकला थे। जैसे ही वह सरदारनगर किछौछा पहुंचे ही थे कि जलालपुर की तरफ से  ईट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रणजीत की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी छतिग्रस्त हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रणजीत को सीएससी बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही रणजीत के परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही  मुकदमा पंजीकृत कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments