Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैंक ऑफ बड़ौदा ने हजपुरा में किया सहमति ज्ञापन कार्यक्रम, कर्मचारियों को...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हजपुरा में किया सहमति ज्ञापन कार्यक्रम, कर्मचारियों को दी योजनाओं की जानकारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा हजपुरा की ओर से नवज्योति इंटर कॉलेज, सुरेंद्रनगर हजपुरा में सहमति ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र वर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा न केवल जिले का अग्रणी बैंक है बल्कि उत्तर प्रदेश बैंकिंग कमेटी का हेड बैंक भी है। बैंक द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार विकास संस्थान के माध्यम से सिलाई-कढ़ाई, मोबाइल रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं को बैंक सुलभ ऋण उपलब्ध कराता है।

क्षेत्रीय व्यापार अधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि सैलरी पैकेज योजना से जुड़े कर्मचारियों को कई विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इसमें सेवारत कर्मचारियों को निशुल्क क्रेडिट कार्ड, 10 से 50 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, जबकि पेंशनरों को 8 लाख तक पेंशन ऋण की सुविधा उपलब्ध होगी। ऋण लेने वाले कर्मचारियों को प्रोसेसिंग शुल्क से छूट दी जाएगी। साथ ही 50 हजार से तीन लाख तक ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलेगी।

बैंक प्रबंधक शौर्य दीक्षित ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों को उचित सलाह और जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहेगा। विद्यालय प्रबंधक हृदय मणि मिश्र ने भी लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों चारू सिंह, प्रशांत कुमार, शालिनी, हिमांशु सिंह, हरिकेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments