Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल रामलीला का शुभारंभ, बच्चों के अभिनय ने...

ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल रामलीला का शुभारंभ, बच्चों के अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

0

आलापुर अंबेडकर नगर। देवरिया पंडित स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य बाल रामलीला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म और आदर्श का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से सीख लेकर उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। बाल कलाकारों ने भगवान राम और माता सीता की आरती के साथ मंचन की शुरुआत की। नारद मुनि के वचन, दशरथ विलाप, राम वन गमन, सीता हरण, राम-रावण युद्ध से लेकर अयोध्या वापसी तक के प्रसंगों का बाल कलाकारों ने ऐसा सजीव मंचन किया कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अनूप ने नारद, आकृति ने राम, अमृता ने लक्ष्मण, सेजल ने सीता, विनायक गुप्ता ने हनुमान, महक गुप्ता ने रावण, सिद्धि यादव ने राजा दशरथ का किरदार निभाया। वहीं प्रियांशु प्रजापति ने जटायु, विशाल ने स्वर्ण मृग और डांस ग्रुप की सिद्धि, अर्पिता, अलका, विदिता, रक्षा, प्रिया एवं ओजस्वी ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ सहित भारी संख्या में अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version