Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटेबल टेनिस में बाल कृष्ण व ज्योतिका अव्वल

टेबल टेनिस में बाल कृष्ण व ज्योतिका अव्वल


◆दीक्षांत को लेकर टेबल टेनिस का हुआ आयोजन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में परिसर के पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा भवन में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बाल कृष्ण यादव ने तीन सेट में 11-08 व 11-07 से अनुभव सिंह यादव को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में ज्योतिका देवी ने तीन सेट में 11-05 तथा 07-00 से प्रीति कुशवाहा को पराजित किया।

      इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डॉ0 पूनम शुक्ला, राजामोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज रही। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कुमार मंगलम सिंह, आनन्द मौर्य व कन्हैया रहे। आवासीय परिसर क्रीडा समिति के सचिव डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि 14 सितम्बर दिन शनिवार को रस्साकसी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ0 अनुराग पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ0 अमित मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, नागेंद्र यादव, मनोज, आकाश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments