◆ 30 सितम्बर को निकली यात्रा 20 जनपदों से घूम कर पहुंची है अयोध्या
अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बजंदल दल द्वारा निकाली जाने वाली शौर्य यात्रा सोमवार को अयोध्या से गुजरी। इस दौरान कई स्थानों पर जय श्री राम के उद्घोष व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा 30 सितम्बर को कटरा कुटी धाम से आरंभ हुई थी। अवध प्रांत की टीम इस यात्रा का आयोजन कर रही है।



