Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधूमधाम से मनाई गयी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती

धूमधाम से मनाई गयी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती

अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित ककरहवा मे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर युवा मंच की ओर से केक काटकर जयंती मनाई गई। इस दौरान सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अध्यक्ष अनुज कुमार व उपाध्यक्ष श्रवण कुमार और कोषाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने केक काटकर, खीर और लड्डू सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजको ने कहा कि दलित पिछड़ी व वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए बाबा साहब सदैव कार्यरत रहे। जिसका समाज हमेशा ऋणी रहेगा। इस मौके पर विशाल यादव पार्षद,डॉ मेनिका यादव संगठन के लोग मौजूद रहे।

शहर के साहबगंज स्थित अंबेडकर स्थल पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर बड़े ही उल्लास के साथ जश्न मनाया। समिति के अध्यक्ष मनीष वाल्मीकि व सपा नेता अभय यादव के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का नमन किया । जयंती के मौके पर सभी ने डॉक्टर भीमराव के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौक़े पर मोहल्लेवासी  मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments