Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बी.एड. छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

बी.एड. छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय वी.एड. की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा मंगलवार को बाबा बरूआ दास पीजी कॉलेज, परूइया आश्रम में आयोजित वी.एड. की परीक्षा देकर अपने पिता के साथ घर लौटी थी। बुधवार दोपहर वह घर में अकेली थी। उसके पिता रोज की तरह जलालपुर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करने गए थे, जबकि मां पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। दोनों छोटे भाई भी घर पर नहीं थे।

बताया जाता है कि इसी दौरान छात्रा ने घर की छत पर लगे पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी मां चारा लेकर घर पहुंची तो बेटी को फंदे से लटका देख स्तब्ध रह गई। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version