Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वास्थ्य मेले से ड्यूटी छोड़कर गायब हुए आयुर्वेद चिकित्सक, मरीज हुए परेशान

स्वास्थ्य मेले से ड्यूटी छोड़कर गायब हुए आयुर्वेद चिकित्सक, मरीज हुए परेशान

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। प्रदेश सरकार जहाँ ग्रामीण जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर रही है, वहीं जिम्मेदार चिकित्सकों की लापरवाही व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। रविवार को अशरफपुर बरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. लालमणि ड्यूटी से नदारद मिले।

जानकारी के अनुसार एक मरीज दवा लेने के लिए स्वास्थ्य मेले में पहुंचा तो वहां चिकित्सक अनुपस्थित मिले। लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि डॉक्टर साहब आए थे और वापस चले गए, उनके आने का कोई समय निश्चित नहीं है। जब मरीज ने संपर्क नंबर लेकर डॉक्टर से बात की तो उन्होंने खुद कहा कि अब केंद्र पर नहीं आएंगे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने केवल अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराई और फोटो खिंचवाकर चले गए, जबकि मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। सवाल उठ रहा है कि क्या ड्यूटी महज उपस्थिति दर्ज करने तक ही सीमित है या फिर मरीजों के इलाज से भी सरोकार है।

यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि डॉक्टर ने विभाग से विधिवत छुट्टी ली थी या फिर मनमानी तरीके से ड्यूटी छोड़कर चले गए। मामले में विभागीय कार्रवाई पर भी संदेह जताया जा रहा है। इस संबंध में जब जिला आयुर्वेद अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन पर बात नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य मेलों में भी डॉक्टर गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो मरीजों को इलाज का वास्तविक लाभ कैसे मिलेगा। इस विषय में जब डॉ. लालमणि से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version