Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष जोर

आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष जोर

0

अयोध्या । आयुर्वेद: जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए विषय के तहत अयोध्या में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की घोषणा के अनुसार यह दिवस अब हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष के उप-विषयों में मोटापे की रोकथाम, कैंसर जागरूकता, छात्र आउटरीच, पशु-पौधों का स्वास्थ्य और डिजिटल एकीकरण शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु के निर्देशन में जिले के सभी चिकित्सालयों में निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग शिविर और प्रकृति परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसमें आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे मोटापा, मधुमेह और कैंसर पर आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया गया। वन विभाग द्वारा औषधीय पौधों का वितरण किया गया और किसानों को उनकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिले के सभी चिकित्सालयों में लगभग 2,000 रोगियों को निशुल्क औषधियां वितरित की गईं।

मुख्य कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कनीगंज में आयोजित अयोध्या मिनी एक्सपो में संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु और अरुण कुमार मौर्य (RFO) ने भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, औषधीय पौधों, पंचकर्म और आयुर्वेदिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, तथा लगभग 300 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। इस अवसर पर आयुष चिकित्साधिकारीगण, योग परीक्षक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और समस्त कर्मचारी आयोजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version