दर्शन पूजन के बाद देवकाली स्थित एक होटल में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होने प्रेस वार्ता में कहा कि हर एक हिंदू का यह संकल्प था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। प्रभु श्री रामचंद्र की कृपा से ऐसे ऐतिहासिक मंदिर की भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा दोनों ही पवित्र कार्य करने का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को प्राप्त हुआ।