Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआईजीआरएस मासिक रैंकिंग में अयोध्या परिक्षेत्र अव्वल, सभी पांच जिलों को मिला...

आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में अयोध्या परिक्षेत्र अव्वल, सभी पांच जिलों को मिला प्रथम स्थान


अयोध्या। प्रदेश पुलिस की जन शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) की मासिक रैंकिंग में अयोध्या परिक्षेत्र ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि परिक्षेत्र के सभी पांच जिले—अयोध्या, अम्बेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर—भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। अधिकारियों के अनुसार अयोध्या परिक्षेत्र में शिकायतों के निस्तारण, फॉलो-अप और शिकायतकर्ताओं से संतुष्टि फीडबैक लेने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे डिफॉल्ट मामलों की संख्या न्यूनतम रही।

एडीजी/आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि परिक्षेत्र की आईजीआरएस टीम के साथ-साथ सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और आगे भी इसी स्तर को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

इस रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने से परिक्षेत्र के पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा है। अयोध्या परिक्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों के कारण शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहती है, इसके बावजूद सभी जिलों द्वारा शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना उल्लेखनीय माना जा रहा है।

आईजीआरएस रैंकिंग में जिले (क्रमवार):
बाराबंकी
अयोध्या
अमेठी
अम्बेडकरनगर
सुल्तानपुर

सभी जिलों ने शत-प्रतिशत प्राप्तांक हासिल किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments