◆ सपा पर जमकर बरसे योगी कहा विकास के हर पथ पर रोड़ा अटकाती है समाजवादी पार्टी
◆ राममंदिर का निर्माण पूरा होने पर तक अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी में होगी एक
अयोध्या। जीआईसी के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या देश की पहली सौर सिटी बनने वाली है। जिसका मतलब है कि अयोध्या सूर्ववंश की राजधानी है। यहां पर सारी बिजली कहीं और से नहीं सोलर इनर्जी के माध्यम से आयेगी। लोगो की खाली छत उस घर की बिजली की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी। महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की छतों पर बिजली जेनरेशन का कार्य होगा। नहरों के किनारे, सरयू मैया किनारे सौर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन का कार्य होगा।



