Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या रंगबिरंगी लाइटों तथा फूलों से सजेगी अयोध्या

 रंगबिरंगी लाइटों तथा फूलों से सजेगी अयोध्या


◆ 11 से 13 जनवरी तक मनाया जाएगी प्राण प्रातिष्ठा की वर्षगांठ, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन


◆ तैयारियों को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों संग की बैठक


अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की। बैठक में रैन बसेरे के अतिरिक्त आवश्यकता के अनुसार क्षमता में वृद्धि किये जाने हेतु रेलवे स्टेशन कैण्ट, अयोध्या धाम व रामघाट हाल्ट स्टेशन पर रेलवे विभाग से समन्वय करते हुए अतिरिक्त आश्रय हेतु आवश्यक सुविधाओं देने के लिए आवश्यक कार्रवाही किये जाने के निर्देश दिए गये। कुम्भ मेले को लेकर आवश्यकतानुसार अन्य स्थल साकेत भवन, निषादराज गुहा सेल्टर होम, कल्याण मण्डप, समस्त मल्टीलेवल पार्किंग में आश्रय की सुविधा प्रदान जाने हेतु निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का आंकलन हेतु निर्देशित किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे आश्रय स्थल पर नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का सम्बन्धित अभियन्ता निरीक्षण कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए।

अयोध्या धाम के प्रमुख मार्गों, गलियों व स्थलों पर अक्रियाशील प्रकाश बिन्दुओं को तत्काल क्रियाशील किये जाने का निर्देश दिया गया। मुख्य मार्ग के भवनों पर स्ट्रीप लाइटिंग, वृक्षों को सजाने व चौराहों, प्रवेश द्वार पर भी विद्युतीय सजावट करने को कहा गया। अयोध्या कैण्ट के प्रमुख चौराहों पर विद्युतीय सजावट कराए जाने के निर्देश दिए गए। स्थाई प्रकृति की भी सजावट करायी जाए व स्थायी लगी रहने को कहा गया।

अयोध्या धाम के प्रमख घाटों व क्षेत्रों में लगे बॉयो टॉयलेट पर 24 घंटे संस्था कर्मचारी को निगम के ड्रेस कोड में तैनात किया जाए। राजसदन एवं बिड़ला धर्मशाला एवं देवकाली तिराहे पर पादुका सेवा हेतु कैम्प लगाया जाना है। इस लिए विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सू-रैक स्थापित कराने व 11 जनवरी से 13 जनवरी तक केयर टेकर की तैनाती की जाए।

अयोध्या धाम में प्रमुख चौराहों व स्थलों पर फूलों की सजावट ससमय पूर्ण करा ली जाए। प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुगण सुल्तानपुर मार्ग से अयोध्या आयेंगे। इसके लिए नाका अण्डर पास के आस-पास पर उचित स्थल चिन्हित कर भूमि की उपलब्धता के अनुसार आश्रय स्थल की स्थापना की जाए। रायबरेली रोड पर भी मऊ शिवाला पर एमआरएफ सेन्टर के सामने रिक्त भूमि पर आश्रय स्थल की स्थापना की जाए।

महापौर ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह की प्रथम वर्षगाँठ पूर्ण भव्यता से मनायी जायेगी। अयोध्या को भव्य स्वरूप प्रदान करने व अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाए ंप्रदान किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गये है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवाएं व सुविधाएं प्रदान किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

    बैठक में अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, सुमित कुमार, गुरू प्रसाद पाण्डेय, अशोक कुमार गुप्ता, सौरभ नाथ, महेशचन्द्र आजाद, डॉ0 राममणि शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, राजपति यादव, अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण, श्री कमल कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अयोध्या कैण्ट, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments