Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी चौकी के वाहन चालक की पिटाई के मामले में सिपाही लाइन...

एनटीपीसी चौकी के वाहन चालक की पिटाई के मामले में सिपाही लाइन हाजिर


अंबेडकर नगर, 9 नवम्बर इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी के वाहन चालक की पिटाई प्रकरण में पुलिस कप्तान ने संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया है, साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। बता दे कि वाहन चालक पर दरोगा के पैसे चोरी करने का आरोप था, आरोपों को लेकर वाहन चालक की चौकी में ही जमकर पिटाई की गई थी । मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस कप्तान ने कार्यवाही किया। साथ ही वाहन चालक जोखन राम पुत्र बखेडू निवासी मीठेपुर द्वारा पुलिस कप्तान से मामले में शिकायत की गई थी। आरोपी सिपाही संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस विषय में जब पुलिस अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments