Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबारात देखने गया किशोर लापता,मुकदमा दर्ज

बारात देखने गया किशोर लापता,मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर, 9 नवम्बर। गांव में आई बारात को देखने गए किशोर के घर ना वापस आने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर उमरन गांव का है। गांव निवासी गौतम राय पुत्र तिलकधारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा छोटा भाई 13 वर्षीय वर्षीय गोविंद बीते सात नवंबर को लगभग तीन बजे गांव में आई बारात को देखने के लिए गया हुआ था ,परंतु अभी तक घर नहीं लौटा ,जिसकी काफी खोजबीन सगे संबंधियों में किया गया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं चल सका है जिससे परिवार के लोग परेशान हैं । पुलिस ने पीड़ित गौतम राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments