Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या प्रीमियर लीग - लाइफ केयर व अतुल इलेवन ने किया सेमीफाइनल...

अयोध्या प्रीमियर लीग – लाइफ केयर व अतुल इलेवन ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

अयोध्या। स्पोर्टस स्टेडियम मकबरा में चल रहे अयोध्या प्रीमियर लीग 9 के दूसरे चरण में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ0 निर्मल खत्री व विशिष्ठ अतिथि अनुज जैन का स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व आयोजन अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर किया। निदेशक सै0 सुबहानी व आयोजन उपाध्यक्ष, दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने अतिथियों को मैदान में ले जाकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करवाया।

पहला मैच बहराइच क्रिकेट क्लब व लाइफ केयर लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच क्रिकेट क्लब की टीम 18वें ओवर में 89 रन पर ही ऑल आउट हो गये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइफ केयर लखनऊ की टीम ने 7.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु को दिया गया।

दूसरा मैच अतुल इलेवन लखनऊ और एसकेवी क्लब के बीच खेला गया। एसकेवी क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में ही 80 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल इलेवन लखनऊ की टीम 10 ओवर में 6 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष को दिया गया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, गगन जायसवाल, शोभित कपूर, तेजन्दर पाल सिंह टिंकल, अमीर चन्द्र जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, अंकुश गुप्ता, अखिलेश पाठक, उमा शंकर जायसवाल, अमित सक्सेना, पंकज तिवारी, सचिन सरीन, संदीप वैश्य, सुमित सिंह, मो0 बिलाल, मो0 हमजा , राजू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments