अयोध्या। अयोध्या धाम के कुम्हारों की दीपावली इस बार फीकी रहने वाली है। दीपोत्सव के लिए इस बार उन्हें दीपक बनने का आर्डर नही मिला है। जब कि सरकार द्वारा स्थानीय कुम्हारों को वरीयता दी जाने की बात कही जाती है। अयोध्या धाम के सीताकुंड जयसिंहपुर कुम्हार टोला में लगभग 100 परिवार कई दीपोत्सव से दीए की सप्लाई ऐजेंट के माध्यम से ठेकेदार को किया करते थे। परन्तु इस बार आर्डर न मिलने से सभी के चेहरे मायूस है। स्थानीय कुम्हार बाहर से दीपक खरीदारी की बात कह रहे हैं। इस बार दीपोत्सव की जिम्मेदारी तीर्थ विकास परिषद को सौंपी गई है।
