Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधान सभा की 65 सड़कों का अयोध्या विधायक करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

विधान सभा की 65 सड़कों का अयोध्या विधायक करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण


अयोध्या। अयोध्या विधान सभा क्षेत्र की 65 सड़कों का लोकार्पण तथा शिलान्यास 18 मई रविवार को सायं 5 बजे सर्किट हाउस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया जाएगा। विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि के जिलांश, संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि के राज्यांश, त्वरित आर्थिक विकास योजना तथा मण्डी परिषद की सहायता से यह विकास कार्य संचालित किए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव या मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। सड़कों के बन जाने से आवागमन आसान बनेगा। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन व क्रियान्वयन कर अयोध्या वासियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments