Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कार एजेन्सी की फर्जी वेबसाईट के माध्यम से पचास लाख की धोखाधड़ी...

कार एजेन्सी की फर्जी वेबसाईट के माध्यम से पचास लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

0
Ayodhya Samachar

◆ उसके पास से लैपटाप, प्रिंटर व कम्पनी के कैटलाग पुलिस ने किया बरामद


◆ अयोध्या के एक व्यक्ति से हुई थी पचास लाख धोखाधड़ी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार


अयोध्या । कार एजेन्सी की फर्जी वेबसाईट के माध्यम से पचास लाख की धोखाधड़ी में शामिल साईबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अयोध्या के सहादतगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी हुई थी। ठगो का कनेक्शन बिहार से था। जिसमें अयोध्या साईबर थाना की पुलिस ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से लैपटाप, प्रिंटर व कम्पनी के कैटलाग को पुलिस ने बरामद कर लिया है।


सहादतगंज के रहने वाले शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने एक कार एजेन्सी की डीलरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। यहां उन्हें जो बेवसाईट मिली वह फर्जी थी। इस फर्जी बेवसाईट पर उन्होने अपनी डिटेल भरी। जिसमें अभियुक्तों ने उससे मोबाइल पर सम्पर्क करके डाक्यूमेंट मेल पर भेजकर विभिन्न फीस देने के नाम पर तीन किस्तों में 50 लाख 51 हजार की राशि दो खातों में जमा करवा लिया। धोखा होने की जानकारी होने पर शैलेन्द्र ने मामले में साईबर थानें में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। मामला 50 लाख की साईबर धोखाधड़ी का था। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ पर्यवेक्षण में थाना अयोध्या से टीम का गठन किया गया। मामले में बिहार के रहने वाले सुमन कुमार पुत्र भूषण प्रसाद निवासी ग्राम पलटपुर पोस्ट कटौना थाना कटरीसराय जनपद नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिंटर, दो लैपटाप, 6 मोबाइल फोन, कम्पनी का ब्रोशर कैटलाग, एटीएम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक कमलापति यादव थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, उ0नि0 अमित शंकर थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, क0आ0 अखिलेश यादव थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी मनीष कुमार थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी लल्लू यादव थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी रवि चौधरी थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी जग मोहन थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी राहुल कुमार थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र, आरक्षी गौरव चारग थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version