Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या खिचड़ी के साथ घी पापड़ दही अचार का भगवान को लगा भोग

खिचड़ी के साथ घी पापड़ दही अचार का भगवान को लगा भोग

0

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या मे मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। अयोध्या के मठ मंदिरों में इस पर्व को लेकर विशेष प्रकार की तैयारी भी की गईं।आज के दिन सरयू घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर विराजमान भगवान का स्नान के बाद अभिषेक किया गया। जिसके बाद नए वस्त्र धारण कराया गया। विशेष पूजन के बाद खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिरों में पहुंचे भक्त भगवान के सामने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भगवान को लगाए गए उसके बाद इस प्रसाद को भक्तों ने भी ग्रहण किया।वहीं रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसी दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। कहा कि मकर राशि पर सूर्य के प्रवेश का पर्व है मकर संक्रांति के बाद से ही सारी शुभ काम शुरू हो जाते हैं। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अगले वर्ष 2024 में भगवान रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस प्रकार से मकर सक्रांति बहुत महत्व है। और शुभ कार्य करने के लिए यही दिन बहुत उत्तम है।दरअसल आज भगवान श्री राम लला की दरबार में खिचड़ी के साथ दही पापड़ के अचार का भोग लगाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version