Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअग्निवीर भर्ती रैली के लिए अयोध्या तैयार, 13 जनपद के युवाओं को...

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अयोध्या तैयार, 13 जनपद के युवाओं को मिलेगा सेना में सेवा का अवसर


अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर, अयोध्या कैंट में आगामी 5 से 18 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और सेना ने कमर कस ली है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर योगानन्द पांडेय और कर्नल एस.के. मोर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि एआरओ अमेठी द्वारा आयोजित इस रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों के युवा हिस्सा लेंगे। रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (AVGD), तकनीकी, क्लर्क/SKT, सिपाही फार्मा और एनए/एनए (पशु चिकित्सक) पदों के लिए अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण देंगे। सभी अभ्यर्थी पहले ही ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण कर चुके हैं।

रैली की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन ने विभागीय नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सेना अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता आधारित होगी। हाल ही में दौड़ के समय में वृद्धि और अतिरिक्त घेरे जैसी नीतिगत बदलावों से अधिक अभ्यर्थियों को मेरिट में आने का अवसर मिलेगा।

भर्ती तिथियों का निर्धारण जनपदवार किया गया है, जिससे भीड़ का समुचित प्रबंधन हो सके। 16 अगस्त को फार्मा एवं एनए पदों के लिए यूपी और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। चयनित अभ्यर्थियों को दूसरी डिपैच सूची में भी शामिल किया जा सकता है।

प्रशासन और सेना के संयुक्त प्रयास से लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और जन सहयोग की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। रैली को लेकर युवाओं में उत्साह की लहर है। यह रैली सिर्फ भर्ती नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख देने का अभियान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments