Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी पर आ रहे हैं अयोध्या तो जान लें ये ट्रैफिक डायवर्जन

रामनवमी पर आ रहे हैं अयोध्या तो जान लें ये ट्रैफिक डायवर्जन

अयोध्या। रामनवमी के मद्देनजर अयोध्या धाम मे पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन किया गया । पुलिस मीडिया सेल के अनुसार गुप्ता होटल से टेढ़ी बाजार की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी गुप्ता होटल से गैस गोदाम होते हुए परिक्रमा मार्ग एंव बड़ी बुआ रेलवे क्रासिंग से महोबरा होते हुए परिक्रमा मार्ग से जायेंगे।
विद्याकुण्ड से रायगंज जैन मन्दिर की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी आशिफबाग से परिक्रमा मार्ग होकर बूथ नं 4 से बाईपास से जाएंगे। साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर से नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी बाईपास से अपने गन्तव्य को जाएंगे। लकड़मंड़ी चौराहा से पुराना सरयू पुल नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। लकड़मंड़ी चौराहा से फोरलेन बाईपास की तरफ से जाएगें। बालूघाट चौराहा से रामघाट चौराहे की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त मार्ग के स्थानीय निवासी बूथ नं 4 से साथी तिराहा होते हुए जाएंगे।
ट्रैफिक डायवर्जन दिनांक 22 मार्च को प्रातः 6 बजे से 27 मार्च को समय 11 बजे तक या भीड़ की स्थिति के अनुसार लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments