Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या ठगी गई है इसे 10 मिनट की बरसात में पूरी अयोध्या...

अयोध्या ठगी गई है इसे 10 मिनट की बरसात में पूरी अयोध्या ने देखा – तेज नारायण


अयोध्या। पूर्व मंत्री व सपा नेता तेजनारायण पाण्डेय ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो लूट की तैयारी थी वह दिख गई है। लगातार भाजपा की सरकार में जो अयोध्या लूटी गई है। अयोध्या ठगी गई है इसका उदाहरण 10 मिनट की बरसात में पूरी अयोध्या ने देख लिया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तीनों इंजन केवल अयोध्या को  लूट रहे हैं। हर जगह भ्रष्टाचार है। इनके भ्रष्टाचार की गाथा है वह अयोध्या की सड़कों पर दिखाई पड़ी है। सरकार पूरी तरह से फेल है यह सफाई के मुद्दे, पर जल भराव के मुद्दे पर हर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के तीनों इंजन फेल है। तीनों इंजन लूट रहे हैं तीनों इंजन भ्रष्टाचार कर रहे हैं। तीनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। यही दुर्दशा है अयोध्या की। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक झूठ बोलेगी परंपरा है। अगर ऊपर वाले ने झूठ बोला तो उससे ज्यादा झूठ लखनऊ वाला कैसे बोले यह कंपटीशन चल रहा है कि झूठ बोलने का कि कौन कितना बड़ा झूठ बोल रहा है। ये खाली अयोध्या को लूट रहे है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments