Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या विकास प्राधिकरण 15 करोड़ की लागत से बनवा रहा 35 सार्वजनिक...

अयोध्या विकास प्राधिकरण 15 करोड़ की लागत से बनवा रहा 35 सार्वजनिक शौचालय


अयोध्या । अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत से 35 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना भी है। एडीए के अधिकारियों के अनुसार इन 35 शौचालयों के निर्माण के लिए 13 स्थानों पर काम तेजी से शुरू हो चुका है। ये शौचालय नगर निगम क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए जा रहे हैं, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। इन शौचालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ पानी की आपूर्ति, उचित प्रकाश व्यवस्था, सैनिटाइजेशन और नियमित रखरखाव की व्यवस्था शामिल है। शौचालयों में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सुविधाएं होंगी, ताकि सभी वर्गों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। हालांकि, तीन स्थानों पर शौचालय निर्माण के लिए अभी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) प्राप्त करना बाकी है। एडीए के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया की संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द ही एनओसी प्राप्त कर ली जाएगी, जिसके बाद इन स्थानों पर भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

शौचालयों का निर्माण अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments