Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकोहरे की चुनौती से निपटने को अयोध्या एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क

कोहरे की चुनौती से निपटने को अयोध्या एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क


समन्वय बैठक में उड़ानों, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर बनी ठोस रणनीति


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर शीतकाल में कोहरे से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हवाई अड्डा निदेशक धीरेंद्र सिंह ने की। इसमें हवाई अड्डे से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों ने सहभागिता की, जिससे आगामी दिनों में यात्रियों को सुरक्षित और सुचारू सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में एटीसी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, सीआईएसएफ के CASO रविंद्र सिंह, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी सहित विभिन्न एयरलाइंस के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कोहरे की स्थिति में विभागवार की जाने वाली तैयारियों, अब तक की गई कार्रवाई, उड़ानों में संभावित देरी या निरस्तीकरण की स्थिति में आपसी समन्वय तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर सहमति बनी कि यदि किसी उड़ान में एक घंटे से अधिक की उल्लेखनीय देरी होती है, तो संबंधित एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को उचित भोजन एवं जलपान (फूड/स्नैक्स) उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन में बैठने की क्षमता बढ़ाने, उड़ानों के क्रम (फ्लाइट सीक्वेंस) तथा बोर्डिंग गेट्स के प्रभावी प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि टर्मिनल के भीतर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचा जा सके।

इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी कि कोहरे के कारण यदि उड़ानें निरस्त होती हैं, तो होटल एवं आवास प्रदाता यात्रियों से कोई अनुचित अथवा मनमाना शुल्क न वसूलें। सुरक्षा के दृष्टिगत सीआईएसएफ द्वारा अतिरिक्त सतर्कता और यात्री सहायता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments