Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ के लिए रवाना हुई महिला पुलिसकर्मियों की जागरुकता रैली

लखनऊ के लिए रवाना हुई महिला पुलिसकर्मियों की जागरुकता रैली

अयोध्या। प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों की जागरुकता मिशन की रैली लखनऊ के लिए रवाना हुई। रैली को कमिश्नर, आईजी रेज, डीएम व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता मिशन की रैली आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर जनपद बलरामपुर से शुरू होकर जनपद अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, उरई/जालौन, झांसी होते हुए ललितपुर में संपन्न होगी।
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत यह लगातार जो प्रदेश सरकार में महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य हो रहा है। उसी के परिपेक्ष में इसको और अधिक सकारात्मक आयाम देने के लिए जितने भी हमारे सरकारी और अन्य विभाग है उनके साथ में समन्वय और साथ साथ में जो हमारी महिला पुलिस अधिकारी जो हमारी बीट पेट्रोलिंग से महिला बीट बनाई गई है। यह सारी जगह पर एक प्रकार की अलख जगाते हुए चलेंगे। इस मौके पर भाजपा के विधायक गण, जनप्रतिनिधिगण व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments