Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंधुवा श्रम के सम्बंध में चलाया जाए जागरूकता अभियान

बंधुवा श्रम के सम्बंध में चलाया जाए जागरूकता अभियान

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय ‘बंधुआ सर्तकता समिति’ की बैठक आयोजित की गयी।सहायक श्रमायुक्त, द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से बंधुआ श्रम सर्तकता समिति की बैठक शुरू की गई और बंधुआ श्रम के संबंध में विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बंधुआ से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाये। बंधुआ के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाय। श्रम विभाग को निर्देशित किया गया कि बंधुआ श्रम/मानवाधिकार से संबंधित प्रकरणों में तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाय एवं क्षेत्र में सजग दृष्टि बनाये रखें। तथा बंधुआ प्रकरण के लंबित वादों में प्रभावी पैरवी किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments