Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व स्वास्थ्य दिवस पर शारीरिक स्वास्थ्य से प्रति किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शारीरिक स्वास्थ्य से प्रति किया गया जागरूक

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में विश्व स्वास्थ दिवस पर हेल्थ फार ऑल विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के एक्टिविटी क्लब द्वारा आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य से जागरूक करते हुए कहा कि शारीरिक क्रियाकलाप, स्वास्थ्यवर्धक भोजन और अच्छी नींद हम सभी की आवश्यकता है।


Ayodhya Samachar


इन सभी का हमारे मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सूर्योदय से पहले उठकर दैनिक क्रियाकलाप अपनाते हुए स्वस्थ रहा जा सकता है।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के परिवेश में स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ नियमित जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा पटेल द्वारा किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने किया।

इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डॉ. नितेश दीक्षित, इं. संजय चौहान, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी, डॉ. अनुराग पांडे, सुश्री गायत्री वर्मा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अंकित मिश्रा, इं. शांभवी शुक्ला, इं. अभिषेक श्रीवास्तव, इं. श्वेता मिश्रा, डॉ दीपक वर्मा, आनंद मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments