Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामाटीकला से जुड़े शिल्पकारों को प्रोत्साहन हेतु दिया जायेगा पुरस्कार

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों को प्रोत्साहन हेतु दिया जायेगा पुरस्कार

अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षों की भांति माटीकला से जुड़े कारीगरों व शिल्पकारों को उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर उनके उत्पाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रथम पुरस्कार रू0 15,000.00 द्वितीय पुरस्कार रू० 12,000.00 व तृतीय पुरस्कार रू० 10,000.00 से पुरस्कृत किया जाना है। शिल्पियों का चयन उनके द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट उत्पादों को देखकर विभागाध्यक्ष, फाइन आर्ट, डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दो सदस्यीय टीम द्वारा चयनित किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज परिसर, अयोध्या में 2 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अयोध्या मण्डल अयोध्या एके शर्मा ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments