Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवधेश प्रसाद बने समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी

अवधेश प्रसाद बने समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी


◆ एक्स पर पोस्ट के माध्यम से सपा ने दी जानकारी


अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने फैजाबाद लोकसभा सीट से मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद को टिकट दिया है। पार्टी के एक्स हैण्डल में पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई। जिसमें समाजवादी पार्टी की ओर से 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।

                  अवधेश प्रसाद की पहचान कदावर समाजवादी नेता के रूप में जिले में होती है। इन्होनें पहला चुनाव तत्कालीन सोहावल विधानसभा से जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में जीता था। इसके बाद 1985,1989,1993, 1996, 2002 और 2007 के चुनाव जीत कर विधायक बनें। 2017 के चुनाव में बाबा गोरखनाथ ने इन्हें 28276 मतों से पराजित किया था। 2022 के चुनाव में पुनः इन्होनें मिल्कीपुर सीट पर कब्जा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments