Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवि आनंद चुने गये फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

अवि आनंद चुने गये फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

अयोध्या। फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद व महामंत्री आनंद अग्रहरि चुने गये। इससे पहले एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित दिवाकर, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद यादव, वरिष्ठ मंत्री शमशेर अली, मंत्री शादाब खान, गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य में राकेश सहदेव, कृष्णानंद यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सोनकर, अखिलेश कुमार सिंह व विकास पाण्डेय निर्वाचित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments