Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा संगठनात्मक चुनाव में अमेठी के चुनाव अधिकारी बने अवधेश पाण्डेय बादल

भाजपा संगठनात्मक चुनाव में अमेठी के चुनाव अधिकारी बने अवधेश पाण्डेय बादल


◆ सबका साथ सबका विश्वास हासिल करना हमारी प्राथमिकता : बादल


अयोध्या। भाजपा संगठनात्मक चुनाव में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल को अमेठी जनपद का जिला चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय द्वारा इसे लेकर पत्र जारी किया गया है। जिसमें 16 जनपदों के चुनाव अधिकारी नामित हुए हैं। अवधेश पांडे इसके पूर्व 2021 में श्रावस्ती के जिला प्रभारी बनाए गए थे।

अवधेश पांडे बादल ने कहा कि भाजपा विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और समाज हित में अपना योगदान प्रदान करता है। सम्पर्क, संवाद और प्रवास के माध्यम से आम जनता की बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ सबका साथ सबका विश्वास हासिल करना हमारी प्राथमिकता है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका शत प्रतिशत अनुपालन करेंगे।

जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डा. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments