Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रवृति फारवर्ड न होने को लेकर एवीबीपी ने सौंपा ज्ञापन

छात्रवृति फारवर्ड न होने को लेकर एवीबीपी ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। एवीबीपी अयोध्या महानगर के कार्यकर्ताओ द्वारा छात्रवृत्ति फॉरवर्ड न होने के सम्बंध में परेशान छात्र छात्राओं के विषय की गम्भीरता को देखते हुए अभाविप अयोध्या महानगर के कार्यकताओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिल कर उनको ज्ञापन सौंपा और मामले से अवगत कराया ।
महानगर मंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि ज्यादातर महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति फॉर्म में गड़बड़ी आ रही है जिससे उन्हें परेशानी का सामान करना पड़ रहा है अभाविप ने समय समय पर सम्बंधित अधिकरियों को प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया लेकिन अभी तक किसी अधिकरियों ने विषय की गम्भीरता को संज्ञान में नही लिया गया जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की समस्याओं से निजात मिल सके। ज्ञापन देने में अभाविप अयोध्या के महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित आशुतोष राणा महानगर सह मंत्री सत्यम दुबे सोशल मीडिया सयोंजक अंश जायसवाल अभय सिंह वीरू नगर सह मंत्री अयोध्या कैंट मानवेन्द्र सिंह साकेत इकाई अध्यक्ष शशांक सिंह विद्यार्थी अवध विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष शेषमणि सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments