Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा 3 दिसम्बर से

अवध विवि की स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा 3 दिसम्बर से


◆ विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत संचालित स्नातक विषम सेमेटर की परीक्षा 3 दिसम्बर से तीन पालियों में शुरू होगी। जो 24 जनवरी तक चलेगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सात जनपदों के 494 केन्द्रों पर होगी। जिनमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर में 4 लाख 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के निर्देश पर स्नातक विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 03 दिसम्बर से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगी। स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे, द्वितीय पाली की परीक्षा 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक व तृतीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे चलेगी। विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया है। स्नातक सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments