Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक

अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों का चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्वान की डो महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। विश्वविद्यालय की छात्रा पूजा यादव ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं खिलाड़ी सोनिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खाते में महिला खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक हासिल किया।
मोहाली में महिला खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन करने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी और कहा कि इन छात्राओं ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर रोशन किया है। इन्हें विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय कुलपति को दिया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंद्र शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. एस. एन. शुक्ला, प्रो. एस.एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ0 संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ0 राना रोहित सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी. पी. सिंह, महामंत्री प्रो. जितेंद सिंह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments