Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि का पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

अवध विवि का पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-24 के पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अंजनी कुमार द्वारा 28 विषयों के पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिखित परीक्षा परिणाम देख सकते है। पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो. फर्रूख जमाल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल को सम्पन्न हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों एवं इस परीक्षा से जिन्हें पीएचडी अध्यादेश-2022 में औपबंधित छूट प्रदान की गई थी। ऐसे अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया जा रहा है। शीघ्र ही तारीखों की घोषणा की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments