Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला...

ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विवि को मिला गोल्ड


अयोध्या। मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय कलिंगा में आयोजित ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के अजहर खान एवं प्रीती राय ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। पुरुष वर्ग के तांतामी प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 84 किलोग्राम भार वर्ग में अजहर खान ने प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। महिला वर्ग के तांतामी प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीती राय ने दूसरा गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय को दिलाया। टीम के साथ टीम मैनेजर स्वाती उपाध्याय, सुरेश सिंह एवं कोच डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. कपिल देव रहे।
ऑल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी निरन्तर राष्ट्रीय स्तर पर गौरांवित कर रहे है। यह उनकी मेहनत व लगन का सुफल परिणाम है। आगे भी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेंगे। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस उपलब्घि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो.नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, प्रो. अशोक राय, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. विनय सिंह, प्रो. प्रवीन सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ.पूनम जोशी, डॉ.सीमा पाण्डेय, डॉ.दुष्यंत सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. सतीश श्रीवास्तव, डॉ.अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अयूब सिद्दीकी, शिव कुमार सिंह सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments