Tuesday, May 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि की सम सेमेस्टर परीक्षा - सीसीटीवी विहीन कक्ष में आगामी...

अवध विवि की सम सेमेस्टर परीक्षा – सीसीटीवी विहीन कक्ष में आगामी परीक्षाओं पर लगी रोक


◆ कक्ष में आयोजित परीक्षा के परिणाम पर भी अगला निर्णय होने तक लगी रहेगी रोक


◆ अवध विवि के कुलपति ने नन्दिनी नगर पीजी कॉलेज में चल रही परीक्षा का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाओं के दौरान कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोण्डा जनपद स्थित नन्दिनी नगर पीजी कॉलेज, नवाबगंज में तृतीय पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-03 में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं मिला। इसी कक्ष में बीएससी षष्टम सेमेस्टर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जिसे निरीक्षण दल ने संदिग्ध माना। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने उक्त कक्ष में आगामी परीक्षाओं के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि सत्र 2025-26 की कोई भी आगामी परीक्षा कक्ष संख्या-03 में आयोजित न कराई जाए। साथ ही तृतीय पाली में आयोजित परीक्षा के परिणाम पर भी अगला निर्णय होने तक रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर जांच पूरी होने के बाद ही परिणाम घोषित करने पर निर्णय लिया जाएगा। कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित महाविद्यालय को चेतावनी जारी कर दी गई है। भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पलहरी बाराबंकी तथा साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या का भी निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments