Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या आइडल एवं मिस्टर मिस एण्ड मिसेज़ कलचर इंडिया का हुआ ऑडिशन

अयोध्या आइडल एवं मिस्टर मिस एण्ड मिसेज़ कलचर इंडिया का हुआ ऑडिशन

अयोध्या। पंद्रहवें अयोध्या महोत्सव के अंतर्गत अयोध्या आइडल एवं मिस्टर मिस एण्ड मिसेज़ कलचर इंडिया का ऑडिशन गुरुनानक अकादमी उसरू रायबरेली रोड अयोध्या में किया गया। अयोध्या आइडल में नृत्य एवं गायन की प्रतियोगिता हुई। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के ऑडिशन में लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चयनित प्रतिभागी अयोध्या महोत्सव के मंच पर 24 दिसम्बर से 04 जनवरी तक कई राउण्ड की प्रतियोगिताओं से गुज़रते हुए ग्रैंड फिनाले में 03 जनवरी को प्रतिभाग कर अयोध्या आइडल के लिए चयनित होंगे। महोत्सव की सचिव नाहिद कैफ ने बताया कि वाडी बिल्डिंग का ग्रैंड फिनाले 31 दिसम्बर को है। अयोध्या आइडल का जज करने इण्डियाज बेस्ट डांसर विनर टाइगर पाप और मिस एंड मिस्टर कल्चर इण्डिया का जज करने फेमिना मिस इण्डिया वर्ड 2023 नंदिनी गुप्ता आ रही है। महोत्सव का 24 दिसम्बर से आयोजन होगा। आडीशन के अवसर पर अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, महासचिव अरुण द्विवेदी, विवेक पांडे, उपाध्यक्ष ऋचा उपाध्याय, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, मु आकिब, रेगन सिंह चौधरी, स्वाति सिंह, गौतम सिंह, अनुराग सिंह, उज्जवल, निकिता, अभिनव, शशांक, वैष्णवी, प्रदीप तिवारी, अनादि उपाध्याय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments