Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास मुकदमा दर्ज

तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म , पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सराय गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत वर्मा अपने ननिहाल जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ था। आरोप है कि उसने टॉफी देने के बहाने तीन वर्षीय बच्ची को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम ने पूरी आपबीती बताई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत वर्मा के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments