Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से दुराचार का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

महिला से दुराचार का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गांव की महिला को बाजार से घर ले जाते समय रास्ते में दुराचार करने का प्रयास किया गया जिसकी तहरीर पीड़िता ने पुलिस को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।

गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैं बुधवार को जलालपुर बाजार जा रही थी तभी एक बाइक पर मेरे गांव के दो लोग मिले और मुझे भाभी कहते हुए बाइक पर बैठा लिए और जलालपुर बाजार लेकर चले गए जब मैं अपना कार्य समाप्त करके घर वापस आने के लिए जलालपुर के जमालपुर चौराहे पर पहुच कर सवारी का इंतजार कर रही थी

तभी पुनः यह दोनों लोग बाइक से पहुंचे और बोले कि घर चल रहा हूं चलिए तुमको छोड़ देता हूं इनके बात में आकर मैं बाइक पर बैठकर चली गई,परंतु जब गांव के निकट गन्ने के पास पहुंची तो यह लोग मुझे जबरिया गन्ने के खेत में ले गए और दुराचार का प्रयास करने लगे हल्ला गुहार मचाने पर गांव के लोग जुटे जिससे मेरी इज्जत बच सकी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments