Friday, March 6, 2026
HomeNewsहिन्दू बालिका से इस्लाम कबूल कराने का प्रयास, निगाह की बात कहकर...

हिन्दू बालिका से इस्लाम कबूल कराने का प्रयास, निगाह की बात कहकर गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार


◆ लवजिहाद के माध्यम लड़कियों को फंसाने का भी खालिद पर आरोप


◆ मौलानाओं के पास ले जाकर आरोपी ने किया था बालिका का ब्रेनवाश


अयोध्या। सोशल मीडिया पर मेरा अब्दुल ऐसा नहीं की बहस के बीच अयोध्या में भी लवजिहाद का मामला सामने आया है। यहां 16 वर्ष की हिन्दू लड़की का मौलानओं के पास ले जाकर ब्रेनवाश किया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप करने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी खालिद के घर पर बुलडोजर भी गया था। जिसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।
कोतवाली नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की उम्र 16 वर्ष है। उसकी एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान शिवम् यादव से हुई। बाद में शिवम यादव ने उसकी पहचान खालिद निवासी हसनू कटरा से करवाई। खालिद ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कई मौलानाओं के पास ले जाकर उसका ब्रेनवाश किया। उसे जमजम का पानी पिलाकर पवित्र करने का ढोंग भी किया। इसके साथ में उसके साथ बाद निकाह करने की बात कहकर खालिद व शिवम ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीडिता के पिता का यह भी आरोप है कि बेटी की सहेली द्वारा मामले की जानकारी होने पर जब पता किया तो सामने आया कि खालिद हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उन्हे बाहर भेजता है। खालिद स्वयं शादीशुदा व कई बच्चों का पिता है। पड़िता का मोबाइल भी साक्ष्य मिटाने की नीयत से खालिद ने अपने पास रख लिया। मामले में धारा 376 डी, लैगिंग बालकों से संरक्षण अधिनियम व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एसओ महिला थाना निशा शुक्ला का कहना है कि मामले में आरोपी खालिद व शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। खालिद के हसनूकटरा स्थित मकान पर शनिवार की रात बुलडोजर भी गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments