Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला

पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला


◆ लीलावती के साथ उनकी दो बेटियां भी हमले में घायल


◆  जिला चिकित्सालय में लगा सपा नेताओं का जमावड़ा


अयोध्या। घटना के बाद सपा नेताओं का जिला चिकित्सालय में जमावड़ा लग गया। पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय ने प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।



मारपीट में सपा नेता लीलावती कुशवाहा, आस्था कुशवाहा व अलका कुशवाहा को चोट आयी है। लीलावती कुशवाहा व उनकी बेटी अलका कुशवाहा की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरो ने उन्हे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। लीलावती कुशवाहा की बेटी एडवोकेट आस्था कुशवाहा ने बताया कि इस विवाद से हमारा कोई मतलब नहीं था।



हम लोग छत से विवाद देख रहे थे। विवाद बढ़ा तो नीचे आये और बात करने लगे। इतने में एक पक्ष ने हमला बोल दिया। लाठी डंडो से खूब पिटाई की गयी। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि लीलावती कुशवाहा सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रही है। पड़ोसियों के विवाद में वह गयी थी। जहां उनके साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचकर सपा विधायक अभय सिंह, सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने लीलावती कुशवाहा का हालचाल लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments