◆ खेल दिवस पर महापौर और नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास, एक साल में तैयार करने का लक्ष्य
अयोध्या। खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रामनगरी को बड़ी सौगात मिली है। वशिष्ठ कुंड वार्ड में करीब 17 करोड़ 83 लाख 81 हजाररुपये की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। 4684 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस परिसर में बास्केटबॉल से लेकर बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस और जिम्नेशियम तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण कार्य को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर महापौर महंतगिरीशपतित्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्रकुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास किया। इस दौरान परिसर को अयोध्या के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भविष्य की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में विकसित करने की बात कही गई।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलकेवलशारीरिकक्षमताबढ़ानेकामाध्यमनहीं, बल्किअनुशासन, आत्मविश्वासऔरनेतृत्वक्षमताविकसितकरनेकाप्रभावीमाध्यमभीहै। नई खेल सुविधाओं से शहर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि मेजरध्यानचंदकीजयंतीऔरखेलदिवसकेअवसरपरखिलाड़ियोंकेलिएयहमहत्वपूर्णसौगातहै। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार होने के बाद अयोध्या के युवाओं को विभिन्न खेलों के लिए एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने के लिए नया मंच मिलेगा।
एकपरिसरमेंकईखेलोंकीसुविधाएं
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेशपांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनने वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 3064 वर्गमीटरमेंभवन का निर्माण होगा। बेसमेंट में 1372 वर्ग मीटर, भूतल में 1664 वर्ग मीटर तथा प्रथम एवं द्वितीय तल में करीब 789 वर्ग मीटर क्षेत्र विकसित किया जाएगा। करीब 91 वर्ग मीटर का टेरेस भी होगा।
परिसर में बास्केटबॉलकोर्ट, बैडमिंटनकोर्ट, कुश्तीकोर्ट, जिम्नेशियम, टेबलटेनिसहॉलऔरबहुउद्देशीयहॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया एवं किचन, कोच रूम, कार्यालय, शौचालय, लिफ्ट और सीढ़ियों की सुविधा भी रहेगी। खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
खेलप्रतिभाओंऔरप्रशिक्षकोंकाहुआसम्मान
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 खेलप्रतिभाओंऔरप्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बास्केटबॉल कोच चंदेश्वरपांडेय, वॉलीबॉल के शिवेंद्रसिंहवअनुजमिश्रा, कबड्डी के मुकेशनिषाद, एथलेटिक्स के गोलूमौर्य, क्रिकेट के रंगेशमणित्रिपाठी, बैडमिंटन के अनूपदुबे, हॉकी के राजेशश्रीवास्तव, वॉलीबॉल के सालिकरामयादव और एथलेटिक्स की नीतूगुप्ता शामिल रहीं।
वहीं, वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से साइकिलिंग में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही 15 वर्षीयकिशोरीबेबी को स्वर्गीय अमित सिंह अश्मित सम्मान प्रदान किया गया। फाउंडेशन की ओर से उसे प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजाररुपयेकाचेक दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्रनाथ ने किया। इस मौके पर उपसभापति संतोषसिंह, पार्षद रंजनायादव, विनयजायसवाल, रमाशंकरनिषाद, सूर्यकुमारतिवारी, चंदनसिंह, हरिश्चंद्रगुप्ता, अभिनवपांडेय, अजयपांडेय, ज्ञानकेसरवानी, सुशीलमिश्रबबलू, दीपकुमार, सुल्तानअंसारी, सुफियान, भाजपा नेता हेमंतजायसवाल, आलोकद्विवेदी, रविसोनकर, दिव्यप्रकाशतिवारी, इंजीनियर रवितिवारी, मधुकरिया संत एमबीदास, धर्मेंद्रसिंह, व्यापारी नेता अंजनीगर्ग, खेल जगत से रोहितशर्मा, राहुलसिंह, योगेश्वरसिंह, सुनीलअवस्थी, श्रीनिवासशास्त्री, अजीतसिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी अमितसक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।