Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग से दुराचार का आरोपी अटल बिहारी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग से दुराचार का आरोपी अटल बिहारी गिरफ्तार

0

अंबेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात वर्षीय मासूम से दुराचार के वांछित आरोपी अटल बिहारी विश्वकर्मा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बीते छह अगस्त को आरोपी अटल बिहारी विश्वकर्मा पुत्र परिक्रमा निवासी चन्दैनी, थाना कोतवाली अकबरपुर ने अपने गांव की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर थाना कोतवाली अकबरपुर प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिवबाबा की तरफ से शारदा नहर किनारे अरीऔना पुलिया की ओर आ रहा है। शनिवार की तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे उसके बाएं पैर में चोट लगी और उसे दबोच लिया गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, उ.नि. इश्हाक अहमद, हेड कांस्टेबल महेंद्र सरोज, आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल प्रेम, नसीम, आशुतोष तिवारी व पंकज शामिल रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version