Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअस्थमा से पीड़ित शिक्षिका का निधन, शिक्षा जगत में शोक

अस्थमा से पीड़ित शिक्षिका का निधन, शिक्षा जगत में शोक


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। शिक्षा क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगपुर में तैनात सहायक अध्यापिका कनीज फातमा का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों के साथ-साथ शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार जाफराबाद, जलालपुर निवासी कनीज फातमा पत्नी अली इमाम पिछले करीब एक वर्ष से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थीं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार रौजये हजरत कासिम परिसर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments