Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधान संघ अध्यक्ष पवन पान्डेय पर से मारपीट

प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पान्डेय पर से मारपीट


◆ दोनों पक्षों से लोगों को आई चोट


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित अमानीगंज ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने ऊपर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खण्डासा थाना क्षेत्र के भवन नगर ग्राम प्रधान पवन कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने चचेरे भाई अजय पाण्डेय के साथ गदुरही बाजार से वापस लौट रहे थे। तभी घर से 50 मीटर दूर पहले ही घात लगा कर बैठे आलोक पाण्डेय, व वीरेंद्र, राजमणि, वृंदावन पाण्डेय, ओमप्रकाश तथा राम समुझ ने अभद्रता करते हुए लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया और कहा कि तुम लोगों का रास्ता खुलवाओगे। मारपीट में प्रधान सहित उनके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से  दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य खण्डासा पहुंचाया और घटना की गहन छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी पक्ष से मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कर सकी है। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments