Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएएसपी श्याम देव ने जैतपुर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

एएसपी श्याम देव ने जैतपुर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

जलालपुर अंबेडकर नगर। रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव द्वारा जैतपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव की गहनता से जांच की और अद्यतन प्रविष्टियां रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एएसपी ने गार्ड रूम, हवालात, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुक रजिस्टर तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
नववर्ष के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
इस मौके पर जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments