Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअश्विनी तिवारी बने उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

अश्विनी तिवारी बने उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष


◆ संगठन की गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया मनोनयन


अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एवरग्रीन रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में अयोध्या महानगर अध्यक्ष पद पर अश्विनी कुमार तिवारी उर्फ लालू तिवारी के मनोनयन की घोषणा की गई। मनोनयन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी द्वारा किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की सक्रियता को बनाए रखने और उसे और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अश्विनी कुमार तिवारी को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। प्रदेश सचिव अवि आनंद ने कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकजुटता से ही संभव है। नगर महामंत्री प्रेमनाथ राय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक प्रतिष्ठान के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी उर्फ लालू तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत रामनामा और माला पहनाकर किया गया। प्रेस वार्ता में संगठन के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), प्रदेश सचिव अवि आनंद, नगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आनंद अग्रहरि, जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, अरुण साहू, दीपक मिश्रा, कर्मवीर राय, अजय सिंह, पंकज गुप्ता, पुनीत सिंघल, गणेश जायसवाल, अनुपम पांडे, रवि गुप्ता, अयोध्या व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव, युवा व्यापार मंडल सचिव सुप्रीत कपूर, दीपू तिवारी (महामंत्री कंज्यूमर संगठन), युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सरीन, महामंत्री रवि गुप्ता, दिग्विजय गर्ग, मानव मल्होत्रा, अंकित जैन, मंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments