Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या केक काटकर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

केक काटकर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

0

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। हनुमत वाटिका स्थित बूथ नंबर चार पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में शिक्षा, स्वास्थ्य और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जुटे हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल, यूके द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, सुनील मौर्य, दिलीप वर्मा, गुड़िया राईन सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version